बीएचयू में हुआ कोटक बिजलैब्स 3.0 रोडशो
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित अटल इन्क्यूबेशन सेंटर में गुरुवार को कोटक बिजलैब्स 3.0 रोडशो आयोजित हुआ। कोटक बिजलैब्स के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को मेंटर्स, निवेशकों और सफल संस्थापकों से संवाद का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रो. पीवी राजीव ने स्वागत किया। ईटेक इनोवेशन फाउंडेशन के निदेशक आलोक पांडेय ने विशेष संबोधन और प्रो. आशीष बाजपेयी ने कीनोट दिया। डॉ. परीषा मालू ने संचालन किया। पूजा सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी और शिखा शाह ने अपनी उद्यमिता यात्रा साझा की। डॉ. नंदलाल के धन्यवाद ज्ञापन के बाद नेटवर्किंग और हाई टी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रो. एसके दुबे, साकेत राज, रिंकी परिहार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.