संवाददाता, नवम्बर 27 -- वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में कुछ छात्र गुरुवार की सुबह-सुबह आंदोलित हो गए हैं। बीएचयू की दो वर्षीय बीपीएड डिग्री की मान्यता के मामले को लेकर वे कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठ गए हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग इन छात्रों का कहना है कि नवोदय विद्यालय की टीजीटी ( शारीरिक शिक्षक) पद की वेकैंसी में बीपीएड डिग्री को मान्यता नहीं दी गई है। जबकि पहले यह डिग्री एक वर्ष की होती थी और देश में नवोदय, एकलव्य और केंद्रीय विद्यालय सहित तमाम शिक्षण संस्थानों में यहां के छात्रों की डिग्री को मान्यता दी जाती थी। छात्रों ने बीएचयू प्रशासन पर दगाबाजी का भी आरोप लगाया। सुबह-सुबह, छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पर बीएचयू प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और आचार्य छात्रों को मनाने की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.