वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी। बीएचयू के एम्फीथियेटर मैदान में वॉलीबॉल शिविर लगाया गया है। इसमें बीएचयू के 46 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण के विस्तार के क्रम में यह शिविर शुरू किया गया है। परिषद के सहायक निदेशक डॉ. रॉबिन सिंह ने बताया कि शिविर दो सत्रों में संचालित है। इसमें महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को मिट्टी के कोर्ट पर अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए क्रीड़ा परिषद से फार्म लेकर आवेदन कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- जिलास्तरीय यूथ बास्केटबॉल 12 से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...