वाराणसी, सितम्बर 28 -- वाराणसी। बीएचयू के पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र (सीटीएचएस) में विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को समारोह हुआ। इसमें पर्यटन में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जिम्मेदार उपयोग और भारत की सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की थीम 'डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से पर्यटन की पुनर्रचना' रही। समारोह की शुरुआत 25 सितंबर को आयोजित हेरिटेज वॉक से हुई। समापन समारोह कला संकाय के मुंशी प्रेमचंद सभागार में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा और परिधानों को प्रदर्शित करते हुए 'कल्चरल वॉक' निकाली। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी समारोह में रंग भरा। यह भी पढ़ें- हेरिटेज वाक के माध्यम से सैलानियों व श्रद्धालुओं को किया जागरूकपर्...