वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के 95वें स्थापना दिवस पर बुधवार को विशेष पूजन किया गया। मंदिर का शिलान्यास 11 मार्च, 1931 को किया गया था। यह लगभग ढाई सौ फीट ऊंचा है। इसका निर्माण और सुंदरीकरण सन् 1966 तक चला। बुधवार को मंदिर के स्थापनोत्सव पर बाबा विश्वनाथ का विशेष पूजन संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. राजाराम शुक्ल के नेतृत्व में किया गया। आईएमएस के संतोष सिंह, प्रो. राजकुमार मिश्र, सूबेदार सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। पुजारी बृजेश कुमार पांडेय और राकेश गौड़ की देखरेख पूजा-अर्चना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.