बीएचयू में भी राजा है 'फलों का राजा' आम
वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। 'आम फलों का राजा है' बचपन में सभी को बोल-बोल कर रटाई गई यह लाइन सिर्फ इमला नहीं बल्कि हकीकत है। बीएचयू में हुए 'ट्री सेंसस' में भी यह साबित हो गया। परिसर में गिने गए 50 समूहों और 158 प्रजातियों के कुल 50,225 वृक्षों में सबसे ज्यादा संख्या आम के पेड़ों की है। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल 6,146 आम के पेड़ गिने गए हैं। हर साल बीएचयू के ये पेड़ बड़ी आबादी को स्वाद और मिठास की सौगात परोसते हैं। 50 हजार से ज्यादा पेड़ों की गिनती अपने आप में अनूठा प्रयोग तो है ही, इनकी प्रजातियों और प्रकृति का वर्गीकरण भी एक अलग और नवीन प्रयोग माना जा रहा है। परिसर में न सिर्फ पेड़ों की गणना हुई बल्कि इनके उपयोग और कार्य का भी आकलन हुआ। इसके साथ ही इन्हें जिओटैग भी किया गया ताकि पेड़ चोरी की घटनाओं पर भविष्य मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.