बीएचयू में बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग ऑक्सीजन प्लांट
वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के निर्माणाधीन नेशनल एजिंग सेंटर में बुजुर्ग मरीजों के लिए अत्याधुनिक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। करीब 200 बेड वाले इस विशेष केंद्र में एक हजार लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता का अलग ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। इससे यहां भर्ती मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के पास 200 बेड का नेशनल एजिंग सेंटर है। उत्तर भारत का यह दूसरा सेंटर है। यहां पर सिर्फ बुजुर्ग मरीज ही भर्ती होंगे। बुजुर्गों को निर्बाध तरीके से ऑक्सीजन सप्लाई हो सके इसके लिए अलग से प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट पूरी तरह सेंटर के लिए समर्पित रहेगा। इसके चालू होने के बाद नेशनल एजिंग सेंटर को ऑक्सीजन के लिए बीएचयू अस्पताल के अन्य ऑक्सीजन प्लांट पर निर्भर नहीं रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.