वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। एंथ्रोपोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया 81 साल बाद अब दोबारा काशी लौटेगा। मंगलवार को बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और एएनएसआई के निदेशक प्रो. बीवी शर्मा ने जल्द ही यहां फील्ड स्टेशन की स्थापना की संयुक्त रूप से घोषणा की। विज्ञान संस्थान के जंतु विज्ञान विभाग में आयोजित पैलियोजीनोमिक्स एवं पैलियोआर्कियोलॉजी विषयक संगोष्ठी के समापन समारोह में इस स्थापना से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। संगोष्ठी में उपस्थित प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने इस ऐतिहासिक घोषणा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। फील्ड स्टेशन की स्थापना के एमओयू के तहत दोनों संस्थान अंतर्विषयी शोध, शिक्षा और जैव-सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण के क्षेत्र में नए अवसरों की तलाश करेंगे। कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि यह एमओयू बीएचय...