बीएचयू में पीजी की 85 प्रतिशत सीटों पर हुआ प्रवेश
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू मुख्य परिसर एवं राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की लगभग 85 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। विश्वविद्यालय अब पीजी प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की 6000 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए चार नियमित काउंसलिंग राउंड तथा उसके उपरांत दो स्पॉट राउंड आयोजित किए। स्पॉट राउंड गत 23 जुलाई को हुआ। इस दौरान नए अभ्यर्थियों को भी पंजीकरण का मौक़ा दिया गया था। अधिक अभ्यर्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय सात अगस्त को मॉप-अप राउंड आयोजित करेगा। इस राउंड में अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से निर्धारित स्थल पर जमा करने होंगे। विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं विभागों में उपलब्ध रिक्त सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.