वाराणसी, जुलाई 16 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू ने विभिन्न विषयों में पीएचडी की शुल्क संरचना में बड़ा फेरबदल किया है। पिछले वर्षों में पीएचडी शुल्क में की गई अंधाधुंध वृद्धि की कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने वापस ले लिया है। इस कटौती के बाद छात्रों में खुशी की लहर है। नई शुल्क संरचना के अनुसार सत्र 2024-25 से छात्रों का परीक्षा शुल्क चार हजार रुपए से घटाकर तीन हजार रुपए प्रति सेमेस्टर कर दिया गया है। यह सिर्फ कोर्सवर्क एग्जाम और थीसिस सबमिशन के दौरान ही देना होगा।

नई फीस संरचना चूंकि यह आदेश सत्र 2024 से ही प्रभावी होगा, ऐसे में इन सत्रों की फीस जमा कर चुके छात्रों को आगे की फीस में बची हुई राशि एडजस्टमेंट की सुविधा भी मिलेगी। ऐसे अलावा शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पीएचडी अभ्यर्थियों को ढाई हजार रुपए पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।...