वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सोमवार को 'रोबोटिक-असिस्टेड नी सर्जिकल सिस्टम' की शुरुआत हो गई। कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी ने इसका उद्घाटन किया। ओएनजीसी के सहयोग से ट्रॉमा सेंटर में दो रोबोट मशीनें मिली हैं। इनमें से एक इंस्टॉल कर दी गई है। पहले दिन औरंगाबाद (बिहार) के 74 वर्षीय अवधेश सिंह के घुटने का ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। उद्घाटन के बाद कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि सीएसआर के माध्यम से ऐसी उन्नत तकनीक को लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने विश्वविद्यालय में एक सीएसआर प्रकोष्ठ के गठन की घोषणा की। कुलपति ने चिकित्सकों और संकाय सदस्यों से कहा कि रोगियों के साथ संवाद कौशल और बेहतर बनाएं। उन्होंने इस विषय पर विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने का सुझाव भी दिया। आईएमएस निदेशक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.