वाराणसी, सितम्बर 6 -- वाराणसी में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक सर्जन रहे पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी के साथ वार्ड में मारपीट के आरोप ने हलचल मचा दी है। इससे सोशल मीडिया पर सामाजिक-सियासी पारा चढ़ गया है। इस बीच, योगी के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने लाहिड़ी से मिलने के बाद मामले की जांच का निर्देश दिया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर, आईएमएस निदेशक और डीसीपी काशी को रखा गया है। कांग्रेस और सपा के प्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के साथ डॉ.लाहिड़ी का हाल जाना। प्रो. लाहिड़ी की कोलकाता में रहने वाली बहन ने बीएचयू एवं अस्पताल प्रशासन को ई-मेल भेजकर कॉर्डियोथोरेसिक विभाग के डॉ. अरविंद पांडेय के खिलाफ शिकायत की है। इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने जांच शुरू कर दी थी। अब सम...