बीएचयू में नए सत्र में 5 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगा 'नया घर'
वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी। नए शैक्षणिक सत्र में बीएचयू के छात्रावास पांच हजार से ज्यादा छात्रों के लिए नया घर बनेंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए अगले चार साल तक यही 'नया घर' उनका पता होगा। बीएचयू के 72 हॉस्टलों में इस साल कई बदलाव, नए निर्माण और नई योजनाएं भी तैयार की गई हैं। बीएचयू ने इनके लिए अच्छा खासा बजट भी दिया है। बीएचयू ने इस वर्ष हॉस्टलों में काफी बदलाव किया है। हॉस्टलों में नई सुविधाओं के साथ जर्जर कमरों की मरम्मत आदि के लिए इसी वर्ष 15.77 करोड़ रुपये निर्गत किए गए थे। इसके अलावा इस वर्ष विभिन्न हॉस्टलों में सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए। स्पंदन का आयोजन भी कोविड के बाद बड़े पैमाने पर किया गया। इससे पहले अंतर संकाय और अंतर छात्रावास कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.