बीएचयू में जुटे नवोदय के एलुमनी
वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी। बीएचयू के भौतिकी विभाग स्थित सीवी रमन हॉल में मंगलवार को नवोदय एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से पास होकर बीएचयू में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में नवोदय छात्रों के शैक्षणिक एवं सामाजिक सहयोग के लिए सामूहिक पहल पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को नवोदय स्थापना दिवस पर नवोदय एलुमनी ग्रैंड मीट का आयोजन किया जाए। आयोजन के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर भी सहमति बनी। इस दौरान संयोजक प्रो. उपेंद्र कुमार, प्रो. सुरेंद्र कुमार, अनुराग कुमार, माधव झा, सुजीत पासवान आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.