गाजीपुर, दिसम्बर 14 -- देवकली। स्थानीय निवासी डॉ. राजेश बर्नवाल के पुत्र डॉ. हर्षवर्धन बर्नवाल ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में जनरल सर्जरी विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डॉ. हर्षवर्धन की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे देवकली में खुशी का माहौल है। हर्षवर्धन का परिवार कई पीढ़ियों से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा रहा है। उनके पिता डॉ. राजेश बर्नवाल, दादा डॉ. दिनेशचंद्र बर्नवाल, परदादा स्व. डॉ. सत्यनारायण वैद्य और चाचा डॉ. संदीप बर्नवाल चिकित्सा सेवा से जुड़े हैं। उनके छोटे भाई यशवर्धन बेंगलुरु में आईआईटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जबकि बहन वेदेही बर्नवाल बेंगलुरु में फैशन डिजाइनिंग कर रही हैं। यह सफलता उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। इस उपलब्धि पर प्रभुनाथ पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.