बीएचयू में जटिल रोगों का संशोधन चिकित्सा से उपचार
वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। बीएचयू अस्पताल के काय चिकित्सा विभाग में संशोधन चिकित्सा इकाई का शुभारंभ किया गया है। पुरुष वार्ड की पहली मंजिल पर स्थापित इकाई का उद्घाटन गुरुवार को आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो.राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि इस संशोधन चिकित्सा इकाई में आयुर्वेद के प्रामाणिक ग्रंथों में वर्णित संशोधन एवं अन्य चिकित्सीय विधियों के माध्यम से विभिन्न जटिल रोगों का उपचार किया जाएगा। स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन, बस्ति, ग्रीवा बस्ति, कटि बस्ति, शिरोबस्ति, शिरोधारा, नस्य आदि आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों से उपचार होगा। इकाई के प्रभारी प्रो.अजय कुमार पांडेय ने कहा कि गठिया, श्वास रोग, सोरायसिस, सफेद दाग, लकवा, साइटिका, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस, स्लिप डिस्क, एक्जिमा, पेट संबंधी रोग के साथ मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.