वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू परिसर में छात्रों की समस्याओं के बेहतर ढंग से समाधान के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑन स्टूडेंट मैटर्स (सीसीएसएम) का अध्यक्ष लोकपाल का दायित्व निभा रहे प्रो. एसएम सिंह को बनाया गया है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने समिति में मनोविज्ञान विभाग के प्रो. राकेश पांडेय, पूर्व चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह और पूर्व छात्र अधिष्ठाता प्रो. एके नेमा को सदस्य नामित किया है। समिति का कार्यकाल प्रारंभिक रूप से अधिसूचना की तारीख से एक वर्ष निर्धारित किया गया है, जिसे आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। समिति का काम छात्रों की सामूहिक शिकायतों को सुनना और उनके समाधान का रास्ता बनाना होगा। इनमें सुरक्षा, खेल मैदान, नेटवर्क कनेक्टिविटी, रखरखाव, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था,...