बीएचयू में छात्र संगठनों ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध
वाराणसी, सितम्बर 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में शनिवार को छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का विरोध किया। समाजवादी छात्र सभा की बीएचयू इकाई ने पुतला दहन किया तो एनएसयूआई के सदस्यों ने नारेबाजी कर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। समाजवादी छात्र सभा की तरफ से महिला महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। छात्रों ने आरटीआई के तहत चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी जनता के सामने लाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की भी मांग की। विरोध प्रदर्शन में आयुष मौर्य, निर्भय यादव, अभिनंदन गोड़, अमन मौर्य, अभिषेक गोप, रीतम सिंह, अभिलाष यादव, प्रिंस कुमार, सचिन सिंह, अंकित सहित दर्जनों छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.