वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। बीएचयू के चाणक्य छात्रावास में सील कमरे के विवाद के मामले में बीए एलएलबी छात्र प्रशांत राज की शिकायत पर लंका थाने में कानपुर में तैनात दरोगा, दो छात्रों मोहित कुमार और प्रशांत कुमार पर केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीनों ने मिलकर दो छात्रों पर हमला किया। प्रशांत राज ने शिकायत में बताया है कि आरोपी चाणक्य छात्रावास में धोखे से घुस गए। प्रशांत कुमार ने प्रशांत राज और उसके दोस्त हर्ष पर हथियार से हमला कर दिया। प्रशांत कुमार के साथ कानपुर के कलेक्टरगंज में तैनात उसका भाई दरोगा मनोज कुमार और उसका दोस्त मोहित कुमार थे। हमले में सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पूरी घटना छात्रावास में लगे सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने बताया कि हर्ष और प्रशांत कुमार दोनों छात...