बीएचयू में एंटी-रैगिंग स्क्वाड और निगरानी प्रकोष्ठ का गठन
वाराणसी, जुलाई 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मुख्य परिसर और राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा के लिए एंटी-रैगिंग स्क्वाड और निगरानी प्रकोष्ठ का गठन किया है। मुख्य परिसर के लिए गठित एंटी-रैगिंग स्क्वाड के अध्यक्ष आईएमएस के रेडियोथेरेपी एवं विकिरण चिकित्सा विभाग के प्रो. ललित मोहन अग्रवाल होंगे। मुख्य परिसर के निगरानी प्रकोष्ठ का समन्वयक औषधीय रसायन विभाग के प्रो. टीडी सिंह को बनाया गया है। बरकछा परिसर के एंटी-रैगिंग स्क्वाड के अध्यक्ष क्रिया शरीर विभाग के डॉ. मनोज कुमार सिंह और निगरानी प्रकोष्ठ में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान संकाय के डॉ. संतोष मरांडी होंगे। एंटी-रैगिंग स्क्वाड को आवश्यकता पड़ने पर किसी विशिष्ट प्रकरण की जांच या पूछताछ के लिए किसी भी व्यक्ति को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.