बीएचयू में ईसीएमओ केंद्र शुरू करने की कवायद
वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के केएन उडुपा सभागार में रविवार को तीन दिनी यूपीआईएसएकॉन का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान बीएचयू अस्पताल में ईसीएमओ केंद्र शुरू करने की दिशा में प्रयास का संकल्प लिया गया। आयोजन और वैज्ञानिक सचिव तथा डीएमएस-ट्रॉमा सेंटर से जुड़े डॉ. राजेश मीणा ने कहा कि ईसीएमओ (एक्स्ट्रा कॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) सुविधा शुरू होने से गंभीर मरीजों के उपचार में बड़ी मदद मिलेगी। ईसीएमओ मशीन गंभीर श्वसन या हृदय विफलता की स्थिति में मरीज के शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने और कार्बन डाइऑक्साइड निकालने का काम करती है। यह उन मरीजों की जीवनरक्षक बन सकती है, जिनके फेफड़े या हृदय सामान्य उपचार के बावजूद पर्याप्त काम नहीं कर पाते। संचालन डॉ. कविता मीना ने किया। इस मौके पर डॉ. सतीश पटेल, डॉ. अमिया बारिक, डॉ. ज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.