बीएचयू में अकादमिक नेतृत्व और संस्थागत उत्कृष्टता प्रशिक्षण
वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी। बीएचयू के क्षमता निर्माण प्रकोष्ठ की तरफ से प्रबंध अध्ययन संस्थान में तीन दिवसीय अकादमिक नेतृत्व और संस्थागत उत्कृष्टता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 'विभागों का नेतृत्व, अकादमिक उत्कृष्टता का निर्माण एवं संस्थागत संस्कृति का सुदृढ़ीकरण' विषय पर कार्यक्रम में नेतृत्व को दृष्टि, मूल्यों, सहयोग और संस्थागत प्रतिबद्धता पर बल दिया गया। क्षमता निर्माण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. एसके दुबे ने कहा कि क्षमता निर्माण को केवल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता तक सीमित नहीं, बल्कि निरंतर सीखने, आत्मचिंतन और व्यावसायिक विकास की प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए। कार्यक्रम में छह विषयगत सत्रों को सम्मिलित किया गया। इनमें 'अपने भीतर के नेतृत्वकर्ता की खोज', 'उद्देश्यपरक अकादमिक नेतृत्व', 'संघर्ष समाधान एवं सहयोगात्मक समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.