बीएचयू में अंतर-संकाय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज
वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी। बीएचयू स्थित डॉ. विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को अंतर-संकाय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग के पहले मैच में कला संकाय ने वाणिज्य संकाय को 3-2 से हराया। पुरुष वर्ग के मैच में डीएवी, विज्ञान संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय और कला संकाय ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. सरफ़राज़ आलम और विशिष्ट अतिथि डॉ. अश्विनी कुमार देशवाल ने किया। क्रीड़ा परिषद की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. अर्चना सिंह और महासचिव प्रो. एके नेमा ने अतिथियों का स्वागत किया।आयोजन सचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह और संचालन डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने किया। इस दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.