वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूजीसी के नए नियम के विरोध में बीएचयू में शांतिपूर्ण मार्च और सभा करने वाले दर्जनों छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन छात्रों को 11 फरवरी को जांच समिति के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। सोमवार को ई-मेल के जरिए मिली इस नोटिस से छात्रों ने खासा आक्रोश है। यूजीसी के इक्विटी रेगुलेशन-2026 के विरोध में 29 जनवरी को छात्रों ने परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर से पैदल मार्च निकाल कर एमएमवी तिराहे पर सभा की थी। छात्रों ने इस रेगुलेशन पर पुरजोर विरोध किया था। बीएचयू के पोस्ट डॉक्टोरल फेलो डॉ. मृत्युंजय तिवारी की याचिका पर इसी दिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आया था। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के रेगुलेशन पर स्टे लगा दिया था। सोमवार को इस प्रकरण में डॉ. मृत्युंजय तिवारी, शिवां...