वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में 1967 से 2016 तक हुए दीक्षांत समारोहों के मुख्य भाषणों के संग्रह के द्वितीय खंड का शुक्रवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने लोकार्पण किया। मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र और अंतर सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र की तरफ से प्रकाशित संकलन के लोकार्पण समारोह में साहित्यकार प्रो. अरुण कमल विशिष्ट अतिथि रहे। ग्रंथ में 35 विशिष्ट व्यक्तित्वों के दीक्षांत भाषणों का संकलन किया गया है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह संकलन महान विद्वानों के विचारों को एकसाथ उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने परियोजना के तहत पिछले सौ वर्षों के दीक्षांत भाषणों को संग्रहित कर शोध और शिक्षण के लिए सुलभ बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इन्हें ऑडियो रूप में प्रस्तुत करने की...