वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू ने अपने शोध आधारित नवाचारों को समाज तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बीएचयू में इरी के सहयोग से विकसित रोग प्रतिरोधी उच्च उत्पादन वाले मालवीय मनीला सिंचित धान-1 का उद्योग लाइसेंस प्रदान किया है। लगभग 18 वर्षों के अनुसंधान के बाद विकसित इस किस्म को बड़े पैमाने पर उत्पादन और वितरण के लिए हैदराबाद की कंपनी त्रिमूर्ति प्लांट साइंस को लाइसेंस किया गया है। शनिवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की मौजूदगी में विश्वविद्यालय और उद्योग साझेदार के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान हुआ। विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह और कंपनी की ओर से उप महाप्रबंधक अमित कुमार शुक्ला ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। यह पहल विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार एवं प्रौद...