मिर्जापुर, मार्च 19 -- राजगढ़/मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास बुधवार की शाम को अज्ञात वाहन के धक्के से घायल बाइक सवार भाइयों में दूसरे भाई की भी बुधवार की रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान सांसें थम गईं। इससे पहले एक भाई की बुधवार को ही मौत हो गई थी। एक साथ सगे भाइयों की मौत से परिवाार का चिराग बुझ गया। दो जवान भाइयों की मौत के गम में पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। पुलिस ने दोनेां शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। एक साथ दो जवान बेटों की अर्थी उठते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। मां गीता देवी रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार निवासी शिव गोविंद उर्फ बमबम लगभग चालीस वर्ष पहले अपना पैतृक घर करमा सोनभद्र से छोड़कर अपने ससुराल राजगढ़ में मकान बनाकर परिवार के स...