वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में 14 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। सोमवार की शाम हुई विद्वत परिषद की विशेष बैठक में दीक्षांत समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सभी निदेशकों, संकाय प्रमुखों और विभागाध्यक्षों ने मेधावियों और स्नातकों की सूची पर संस्तुति दे दी। स्वतंत्रता भवन सभागार में 12 दिसंबर को बीएचयू का 105वां दीक्षांत समारोह परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। सुबह 11 बजे से मुख्य समारोह के बाद विभिन्न संकायों के उपाधि वितरण समारोह परिसर में आयोजित होंगे। 16 दिसंबर तक विभिन्न संस्थानों और संकायों के उपाधि वितरण समारोहों में संकाय के टॉपर और स्नातक छात्र-छात्राओं को मेडल और ...