वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी। बीएचयू के महिला छात्रावासों में साइबर लाइब्रेरी जैसी सुविधा की मांग छात्राओं ने उठाई है। छात्राओं ने कहा कि कि महिला छात्रावासों की छात्राएं रात में साइबर लाइब्रेरी की सुविधा से वंचित रह जाती हैं। यह स्थिति उनकी पढ़ाई और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। एनएसयूआई बीएचयू के महासचिव अमन कुमार ने कहा कि यह समान शैक्षणिक अवसर सुनिश्चित करने के पक्ष में सकारात्मक पहल है। छात्राओं ने विभिन्न मांगों से जुड़ा ज्ञापन डाक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...