वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बांग्लादेश के विद्यार्थियों ने जब भगवान कृष्ण की भक्ति में रमी वृंदावन नगरी को नृत्य नाटिका में दिखाया तो दर्शक अचंभित रह गए। चौंकना अभी बाकी था, जब इन्हीं विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की कथा भी संगीतमय ढंग से प्रस्तुत की। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में गुरुवार को यह खास अवसर वार्षिक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के दौरान आया। आयोजन में बीएचयू में पढ़ रहे 40 देशों के 800 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे विद्यार्थियों को विदाई भी दी गई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, उनकी धर्मपत्नी चारु द्विवेदी के साथ वरिष्ठ आचार्यों के लिए यह भी देखना खास था कि विदेशी विद्यार्थी पढ़ाई के वर्षों में किस तरह बीएचयू, काशी और भारत की संस्कृति से...