वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी। बीएचयू के पालि एवं बौद्ध अध्ययन विभाग के प्रो. सिद्धार्थ सिंह का चयन उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित 'बौद्ध संस्कृति संवर्धन सम्मान' के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान गणतंत्र दिवस पर राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रदान करेंगी। प्रो. सिद्धार्थ सिंह वर्तमान में नव नालंदा महाविहार विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। प्रो. सिद्धार्थ सिंह 2018 से 2022 तक टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक एवं राजनयिक भी रहे, जहां उन्होंने जापान में भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा भारत-जापान के सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए कार्य किया। उन्हें पूर्व में भी जापान फाउंडेशन फेलोशिप (2003-04), फुलब्राइट सीनियर रिसर्च फेलोशिप अमेरिका (2011-2012) और वादरायण व्यास राष्ट्रपति पुरस्कार (2005)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.