बीएचयू के प्रो.प्रवेश पुर्तगाल में करेंगे शैक्षणिक शोध
वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ आचार्य तथा यूजीसी-एचआरडीसी के पूर्व निदेशक प्रवेश कुमार श्रीवास्तव को पुर्तगाल आमंत्रित किया गया है। वह लिस्बन विश्वविद्यालय के कला संकाय द्वारा छह सप्ताह की विशेष शोध एवं शैक्षणिक कार्यशाला में भाग लेंगे। यह शोध प्रवास नौ जून से प्रारंभ होगा। इसके अंतर्गत वह 'पुर्तगाली अभिलेखों के प्राथमिक स्रोतों के आधार पर भारत-पुर्तगाल ऐतिहासिक आख्यानों के पुनर्निर्माण' विषय पर गहन अनुसंधान करेंगे। अपने प्रवास के दौरान प्रो.श्रीवास्तव को पुर्तगाल के सुप्रसिद्ध अभिलेखागारों एवं ग्रंथालयों में उपलब्ध दुर्लभ स्रोत-सामग्री के अध्ययन का अवसर प्राप्त होगा। इससे भारत और पुर्तगाल के ऐतिहासिक संबंधों के अनेक अप्रकाशित आयामों पर नवीन प्रकाश पड़ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.