वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। बीएचयू वाणिज्य संकाय के पूर्व छात्र तथा वर्तमान में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर) में सहायक आचार्य डॉ. शिवम शुक्ला का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह में सम्मान किया। उन्हें यह सम्मान वाणिज्य विषय के क्षेत्र में किए गए गुणवत्तापरक शोध एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। डॉ. शिवम के पिता प्रो. सुधीर कुमार शुक्ला वर्तमान में काशी विद्यापीठ के वाणिज्य एवं प्रबंधशास्त्र संकाय के डीन हैं। यह भी पढ़ें- डिग्री नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर निकलें विद्यार्थी : आनंदीबेन पटेल यह भी पढ़ें- दीक्षांत समारोह की तैयारियों का हुआ पूर्वाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...