बीएचयू के पर्वतारोहियों की राह विपरीत मौसम ने रोकी
वाराणसी, जुलाई 2 -- वाराणसी। बीएचयू पर्वतारोहण केंद्र के छात्र-छात्राओं का 14 सदस्यीय दल प्रतिकूल मौसम के कारण हिमाचल प्रदेश स्थित माउंट फ्रेंडशिप पीक के शिखर से 300 मीटर पहले से ही लौट आया। 17,352 फीट ऊंची इस चोटी पर अंतिम चढ़ाई से पहले खराब हुए मौसम में दल की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया। बुधवार को दल वाराणसी पहुंचा।
दल की जानकारी केंद्र के प्रभारी प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभियान दल प्रशिक्षक बलराम यादव और शिवनारायण यादव के नेतृत्व में हिमाचल के माउंट फ्रेंडशिप पीक पर आरोहण के लिए रवाना हुआ था। यह हिमालय के पीर पंजाल पर्वतमाला (हिमाचल प्रदेश) में स्थित है। प्रशिक्षण दल को मौसम के विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। दल चंडीगढ़ होते मनाली पहुंचा। मनाली से शोलंग, धुंधी और बकरथाज होते पवित्र व्यास कुण्ड के करीब पहला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.