बीएचयू के नए रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव ने संभाला पदभार
वाराणसी, जून 9 -- वाराणसी। बीएचयू में नियुक्ति के लगभग 15 दिन बाद नए रजिस्ट्रार राजन श्रीवास्तव ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कुलसचिव कार्यालय ने कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रो. अरुण सिंह ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। बीएचयू में चार साल से ज्यादा समय से यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालय प्रभारी आचार्य के भरोसे चल रहा था। स्थायी रजिस्ट्रार की तैनाती के बाद प्रो. अरुण कुमार सिंह अब महिला महाविद्यालय के भूगोल विभाग में अपनी मूल तैनाती पर लौटेंगे। राजन श्रीवास्तव इससे पहले बीएचयू में ही सहायक कुलसचिव के पद पर सेवा दे चुके हैं। वह आईआईटी बीएचयू में भी पांच वर्ष से ज्यादा समय तक संयुक्त कुलसचिव और प्रभारी कुलसचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वर्तमान में वह अमेठी के राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में कुलसचिव बनाया गया था।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.