बीएचयू के नंदजी राय को टैगोर फेलोशिप
वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी। बीएचयू से सेवानिवृत्त डॉ. नंदजी राय को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने टैगोर नेशनल फेलोशिप फॉर कल्चरल रिसर्च के लिए नामित किया है। डॉ. राय राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में दो वर्ष तक शोध कार्य करेंगे। बीएचयू से 2019 में शिक्षक के दायित्व से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने 2022-2024 तक भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में फेलो के रूप में शोध कार्य किया है। इनकी दो पुस्तकें प्रकाशित है और एक पुस्तक भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में प्रकाशनाधीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.