वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। बीएचयू के तीन विभागों को एक मई से नए अध्यक्ष मिल जाएंगे। कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी की संस्तुति पर प्रो.संजय कुमार को कला संकाय के अंग्रेजी विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रो.उमाकांत शुक्ल को विज्ञान संस्थान के भूविज्ञान विभाग के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। प्रो.मनोज कुमार श्रीवास्तव को विज्ञान संस्थान के भूभौतिकी विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रो.शुक्ला और प्रो.श्रीवास्तव 28 अप्रैल से कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं प्रो.संजय कुमार एक मई से विभागाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.