बीएचयू के डॉ. मनोज कुमार वर्मा को मिली दोहरी उपलब्धि
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- वाराणसी। बीएचयू के समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्हें वियतनाम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलन में प्लेनरी स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही उनका चयन यूजीसी की प्रतिष्ठित टीचर्स एसोसिएटशिप के लिए भी हुआ है। डॉ. वर्मा एक से चार नवंबर तक वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित छठवें इंडो ग्लोबल मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान देंगे। इसके अलावा डॉ. वर्मा का चयन भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में संचालित यूजीसी के अंतर-विश्वविद्यालय मानवीय एवं सामाजिक विज्ञान केंद्र की प्रतिष्ठित टीचर्स एसोसिएटशिप के लिए भी किया गया है। यह भी पढ़ें- प्रो. जया मिश्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.