वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड में लगभग डेढ़ साल से सेवा दे रहे डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रो. श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने अचानक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कुलपति, कुलसचिव और चीफ प्रॉक्टर को इस संबंध में पत्र लिखकर अवगत कराया है। प्रो. त्रिपाठी ने बोर्ड की प्रशासनिक कार्यशैली और अधिकारियों के व्यवहार पर असंतोष जाहिर किया है। बीएचयू के वैदिक दर्शन विभाग के प्रो. श्रीकृष्ण त्रिपाठी मुख्य परिसर के प्रॉक्टोरियल बोर्ड में लगभग डेढ़ साल से सेवा दे रहे थे। कुछ दिन पहले हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के पुनर्गठन में भी उन्हें डिप्टी चीफ प्रॉक्टर का पद दिया गया था। हालांकि शनिवार को ही उन्होंने बोर्ड में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसे लेकर बीएचयू के प्रशासनिक तंत्र में भी हलचल मची हुई है। लगभग ढाई साल पहले भी इसी तरह ...