वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर का एक वीडियो वारयल हुआ है। इसमें रोहतास के एक अधेड़ ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इससे उनके बेटे की मौत हुई है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एक मिनट एक सेकेंड के वायरल वीडियो में अधेड़ अपना नाम अरुण कुमार गुप्ता बता रहा है। वीडियो ट्रॉमा सेंटर परिसर का है। इसमें अरुण कह रहे हैं कि सड़क हादसे में घायल बेटे को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। यहां चार दिन तक इलाज नहीं किया गया। जख्म सड़ने लगा तो बदबू हटाने के लिए बेटे से ही स्प्रे कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- आयुष्मान आरोग्य मंदिर की दवाएं जलने से फैल रही दुर्गंध वीडियो में कह रहे हैं कि बेटा खुद ब्रश करता था, बातचीत कर रहा था इसके बाद भी उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। उसे नशे का इंजेक्...