वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग के ज्ञान लैब में कार्यरत शोध छात्र शैलेश देसाई ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पांच महीने का शोध दौरा पूरा किया। अक्टूबर-25 से फरवरी-26 तक उन्होंने अक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में प्राचीन डीएनए तकनीकों का उपयोग कर एनिमल डोमेस्टिकशन के इतिहास पर अध्ययन किया। यह यात्रा बीएचयू की इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस (आईओई) योजना से समर्थित थी। ऑक्सफोर्ड में उन्होंने पुरातत्व विद्यालय के प्रो. ग्रेगर लार्सन के प्रयोगशाला में कार्य किया। प्रो. लार्सन एनिमल डोमेस्टिकशन अध्ययनों में अग्रणी विशेषज्ञ हैं और प्राचीन डीएनए पद्धतियों के एनिमल डोमेस्टिकशन के जनक माने जाते हैं। ऑक्सफोर्ड के शोध मे शैलेश ने भैंस के जेनेटिक इतिहास पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप में भैंसों की उत...