वाराणसी, फरवरी 22 -- यूपी के वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एक छात्रावास के बाहर फायरिंग से हड़कंप मच गया। स्नातक के छात्र रोशन मिश्रा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उसने बताया कि वह शनिवार की रात बीएचयू में छात्रावास के बाहर खड़ा था, इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन लड़के आए और गोलियां चलानीं शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) वैभव बांगर ने बताया कि भेलूपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को बीएचयू में गोलीबारी की सूचना रात करीब साढ़े नौ बजे मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी तथा कई थानों की पुलिस तुरंत मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.