बीएचयू के छह छात्र बने सीबीआई लोक अभियोजन
वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के विधि संकाय के छात्र छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीबीआई लोक अभियोजक परीक्षा-2026 में राष्ट्रीय रैंक दो से लेकर 20 तक हासिल की। संकाय ने इसे पिछले वर्षों में किसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी विधि परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक कहा है। सीबीआई लोक अभियोजक परीक्षा के चयनित अभ्यर्थी सीबीआई का प्रतिनिधित्व करते हुए गंभीर आपराधिक मामलों में अभियोजन का दायित्व निभाते हैं। संकाय प्रमुख प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चयनित छात्रों में अंशुमान त्रिपाठी द्वितीय रैंक, राहुल यादव तृतीय रैंक, कमलाक्षी कुमारी 11, वीरेंद्र कुमार 16, शांतनु भट्ट 18 और आनंद सेठ राष्ट्रीय स्तर पर 20वें स्थान पर हैं। यह भी पढ़ें- प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.