बीएचयू के गंगाधर तिलक हॉस्टल में छात्रों का हंगामा
वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी। बीएचयू के बालगंगाधर तिलक छात्रावास में छात्रों ने देर हंगामा किया। छात्रों ने हॉस्टल के वार्डन पर छात्र कुमार सौरभ के साथ बदसलूकी और उसका भोजन फेंकने का आरोप लगाया। एडमिन वार्डन की दी गई शिकायत में छात्र ने बताया कि हॉस्टल में मेस संचालित नहीं हो रही है। तबीयत खराब होने के कारण वह खाना खाने बाहर न जा सका। ऐसे में कमरे में ही खाना बनाने लगा। इतने में राउंड पर निकले वार्डन ने छात्र को देखा तो उसका खाना कूड़े में फेंकवा दिया और छात्र के साथ मारपीट की। सूचना पर जुटे छात्रों ने हॉस्टल का बाहर जमकर हंगामा किया। देर रात सुरक्षाकर्मियों के समझाने पर छात्र शांत हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.