वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में नए चिकित्सा अधीक्षक और ट्रॉमा सेंटर के नए प्रभारी को तत्काल चार्ज दिलाने की मांग के साथ छात्रों ने गुरुवार को कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि अनावश्यक देरी कर नई नियुक्तियों को पिछली बार की तरह अटकाने का प्रयास किया जा रहा है। कुलसचिव को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपने के साथ ही छात्रों ने दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया। कहा कि इस समयसीमा में नई तैनाती नहीं हुई तो छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे। छात्रनेता शिवांश सिंह और हर्ष त्रिपाठी के नेतृत्व छात्र-छात्राएं केंद्रीय कार्यालय के प्रथम तल पर पहुंच गए और कुलपति से मिलने की मांग की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। छात्र काफी देर तक वहीं जमे रहे और नारेबाजी भी की। छात्र-छात्राओं न...