वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू में होली मिलन समारोह के दौरान शुक्रवार को छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बिड़ला खेल मैदान में आयोजित होली उत्सव के दौरान छात्र डीजे बजाने की जिद पकड़ बैठे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने अनुमति नहीं दी तो बिड़ला चौराहे पर धरना देने लगे। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। बिड़ला मैदान में शुक्रवार की दोपहर से छात्र-छात्राएं होली मना रहे थे। डीजे की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ रहा था। इसी बीच चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया मौके पर पहुंचे और परिसर में होली उत्सव में डीजे बजाने पर प्रतिबंध का हवाला देते हुए डीजे बंद करने का आदेश दिया। छात्रों का आरोप है कि इस दौरान बिजली कटवा दी गई और पानी भी रोक दिया गया। कार्रवाई से नाराज छात्र-छात्राएं बिड़ला चौराहे पर जुटकर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे वर...