वाराणसी, जुलाई 18 -- वाराणसी। बड़ालालपुर स्थित क्रीड़ा संकुल में 18वें ओलंपियन विवेक सिंह राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को बीएचयू ने एकतरफा मुकाबले में भदोही को 10-0 से हरा दिया। विवेक पाल ने तीन, रामबाबू, निशांत यादव, राजीव ने दो-दो गोल किए। जबकि सूरज ने एक गोल किया। बीएचयू की टीम सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं गोल औसत के कारण विवेक एकेडमी की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। दूसरे मैच में सीसीएचटी ने यूपी कॉलेज को 7-0 से हरा दिया। अनूप टोपनो, विनय ने दो-दो गोल, भाविका, बिसेन साही, छेत्री ने एक-एक गोल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...