बीएचयू की छात्रा ने शोध पत्र प्रस्तुत किया
वाराणसी, सितम्बर 5 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय की रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पा विभाग की अंजू जांगिड़ ने तुर्किये में आयोजित कांफ्रेंस में 'आयुर्वेद जीवन शैली' पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आनंद के चौधरी के निर्देशन में उन्होंने इस्तांबुल विश्वविद्यालय में शोध पत्र प्रजेंट किया। अंजू ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेना मेरे लिए एक महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक अनुभव रहा। इससे मेरे शोध ज्ञान और अनुभव में वृद्धि हुई तथा मेरे शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिला। यह भी पढ़ें- बीएचयू की छात्रा ने तुर्किये में शोत्र पत्र प्रस्तुत किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.