बीएचयू का छात्र बोलोनिया विवि में करेगा शोध
वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी। बीएचयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के छात्र सृजन सिंह का इटली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ बोलोनिया में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। वह वहां भारत के प्लाइस्टोसीन कालीन जीवाश्मों का जैव-अण्विक अध्ययन विषय पर शोध करेंगे। वह डॉ. जोस टॉम राफेल के मार्गदर्शन में शोध की तैयारी कर रहे थे। उनके चयन पर विभागाध्यक्ष प्रो. महेश प्रसाद अहिरवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। बताया कि 11वीं सदी स्थापित बोलोनिया विश्वविद्यालय दुनिया के शीर्ष संस्थानों में शुमार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.