बीएचयू का केंद्रीय कार्यालय तीन दिन से जनरेटर के भरोसे
वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू का केंद्रीय कार्यालय पिछले तीन दिनों से जनरेटर के भरोसे है। बिजली का यह संकट केंद्रीय कार्यालय के पास अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट के कारण आया है। तीन दिनों से कार्यालय जनरेटरों के भरोसे चल रहे हैं। कुलपति सहित प्रमुख अधिकारी कुछ घंटों के लिए ही दफ्तर आ रहे हैं। तीन दिन पहले एम्फी थिएटर चौराहे के पास अंडरग्राउंट केबल बर्स्ट हो जाने के कारण केंद्रीय कार्यालय की बत्ती गुल हो गई। भीषण गर्मी में कुलपति, कुलसचिव कार्यालय, परीक्षा विभाग, शिक्षण, गोपनीय अनुभाग सहित सभी कार्यालय जनरेटर के बैकअप पर काम करते रहे। विश्वविद्यालय निर्माण विभाग और बिजली कार्यालय ने दो दिन का वक्त फॉल्ट की तलाश में गुजार दिया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल शुक्रवार को जंतु विज्ञान चौराहे के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.